Sapne mein kauwa dekhna kaisa hota hai. – सपने में कौवा देखना कैसा होता है? – Dream interpretation and meaning of crows.
नमस्कार मेरे दोस्तो कैसे है, आप सभी आज हम बात करेंगे सपने में कौवा देखने से क्या होता है। या इसका क्या अर्थ है। क्या यह शुभ होता है या अशुभ होता है इसके बारे में आज हम बात करेंगे।
सबसे पहले हम आपको बता दें सपने में कौवा देखना ज्यादा शुभ नहीं माना जाता है किंतु कुछ प्रकार ऐसे भी हैं जिनसे इनको सुख भी माना जाता है आसान शब्दों में आपने कौआ सपने में किस प्रकार देखा है यह बहुत मायने लगता है। इसीलिए इस लेख में आज हम सभी प्रकारों पर चर्चा करेंगे।

- सपने में कौवा देखना। (Sapne mein kauwa dekhna)
- सपने में कौवा को चोंच मारता हुआ देखना। (Sapne mein kauwa ko choch marte hue dekhna).
- सपने में कौवा को आप पर चोंच मारते हुए देखना। (Sapne mein kauwa ko aap par choch marte hue dekhna)
- सपने में कौवा को किसी दूसरे पर चोंच मारते हुए देखना। (Sapne mein kauwa ko kisi dusre par choch marte hue dekhna)
- सपने में कटा हुआ कौवा देखना। (Sapne mein kata hua kauwa dekhna)
- कौवा सपने में उड़ कर आपके पास आकर बैठ जाए।
- सपने में कौवा को रोटी खाते हुए देखना। (Sapne mein kauwa ko roti khaate hue dekhna)
- सपने में कौवे का बोलना। (Sapne me kauwe ka bolna)
सपने में कौवा देखना।
यदि हम बात करें सपने में कौवा देखने की तो यह एक आम सपना होता है यह ना ही ज्यादा शुभ माना जाता है और यह अशुभ की श्रेणी में नहीं आता है। कहा जाता है ऐसा सपना आने के बाद आप अपने किसी पुराने मित्र या किसी संबंधियों से मिल सकते हैं। या हो सकता है कोई पुराना प्यार या जानने वाला जिसे आप बहुत पसंद करते थे वह आपको जल्द ही मिल सकता है।
सपने में कौवा को चोंच मारता हुआ देखना।
अब बात करें सपने में कौवे को चोंच मारते हुए देखने की। तो इस सपने के दो प्रकार है।

सपने में कौवा को आप पर चोंच मारते हुए देखना।
यह सपना एक अशुभ सपना माना जाता है। यह सपना आपके जीवन में कई तरह की बुराइयां या लड़ाई झगड़े लेकर आएगा। हो सकता है। आपके परिवार में ही कोई आपको नीचा दिखाए। या कोई बाहर का व्यक्ति आप को नीचा दिखा सकता है।
सपने में कौवा को किसी दूसरे पर चोंच मारते हुए देखना।
यह सपना आपके लिए शुभ होता है। जी हां यदि आप सपने में कौवे को किसी दूसरे पर चोंच मारते हुए देखते है। ऐसा सपना आपके दुश्मनों का अहित करता है। जो भी आपको कष्ट देना चाहता है। या आपका बुरा चाहते है। ऐसा सपना आने के बाद उनकी कोई चाल आप पर नहीं चलेगी।
सपने में कटा हुआ कौवा देखना।
यदि आप अपने सपने में कटा हुआ कौवा देखते है। तो यह एक शुभ सपना माना जाता है। क्योंकि कौवा एक अशुभ सवारी का प्रतीक है। अलक्ष्मी की सवारी के रूप में जाना जाता है। इसलिए यदि आप ऐसा सपना देखते है। तो समझ ले आने वाले समय में आपको धन की प्राप्ति होगी। साथ ही आपके दुश्मन फिर चाहे वह पारिवारिक हो या बाहरी उनका भी नाश होगा।
कौवा सपने में उड़ कर आपके पास आकर बैठ जाए।
सुनने में बिल्कुल ही अलग सपना लगता है। किंतु यदि सपने में कौवा उड़ते हुए आपके पास आकर बैठ जाए। तो यह एक बुरा सपना है। यह सपना आपके जीवन में असफलता लेकर आता है। इस सपने में आप कितनी भी मेहनत करे अपने किसी न किसी काम में अवश्य ही हार का सामना करेंगे।
सपने में कौवा को रोटी खाते हुए देखना।

यदि आप सपने कौवे को रोटी खाता हुआ देखते है। तो यह अच्छा सपना है। स्वप्न शास्त्रों के अनुसार बड़े बुजुर्गो के आशीर्वाद के रूप में देखा जाता हैं। इस सपने के आने के बाद आपको छोटी मोटी खुशखबरी मिलेगी। जिससे आप अपने सारे कष्ट भूल जाएंगे।
सपने में कौवे का बोलना।
सपनो को दुनिया एक अलग दुनिया होती है। और यदि इस दुनिया में कुछ अलग सा दिखता है। तो यह आने वाले जीवन की व्याख्या करता है। यदि सपने में कौवा कुछ बोलता है। तो समझ ले आपके प्राणों पर संकट के बादल मंडरा रहे है। हो सकता कोई बीमारी या कोई दुर्घटना हो सकती है। इसलिए ऐसा सपना आने के बाद थोड़ा सचेत हो जाए।
Related.
- सपने में लड्डू देखना इसका क्या अर्थ है।
- प्रेगनेंसी में सपने में खाने की चीजें या व्यंजन देखना।
- सपने में काले सांप को मारने की कोशिश करना।
Doodhwali Hunter Web Series (2023) Cast, Story, Release Date, and more.
Manglik PrimePlay Web Series (2023).
Bharti Jha Web series list.
Bade Acche Lagte Hai WOW Web Series (2023).
Top 10 BJP Scam List – An Analysis of Alleged Corruption Cases.
Top 35 romantic words for your wife.
Top 40 short heart-touching love quotes for wife.
Top 40 short deep love quotes for Wife.